पतंजलि योग परिवार के योगाचार्यों ने योगाभ्यास करवाया
पतंजलि योग परिवार के योगाचार्यों ने योगाभ्यास करवाया
उदयपुर सोमवार का जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
"आओ योग करें सबके साथ " सबके स्वास्थ्य हेतु अभियान अनुष्ठान में छठे रविवार 14 दिसंबर 2025 को ज्ञान मंदिर स्कूल सेक्टर 4 उदयपुर पर पतंजलि योग परिवार उदयपुर के सभी मुख्य योग शिक्षक व पदाधिकारीयों ने स्थानीय लोगों को योगाभ्यास करवाया। संचालन गणपत लाल चितारा ने किया।
प्राणायाम डॉ नारायण सिंह चावड़ा एवं शीर्षासन, मयूरासन, उष्ट्रासन ,चक्रासन , कठिन आसन सुनील कोठारी व पृथ्वी सिंह और चक्रासन ललीता द्वारा योगाभ्यास करवाया।
नरेश पूर्बिया बताया कि अगला योग शिविर रविवार 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 6:00 बजे से 7:30 तक झूलेलाल भवन सेक्टर नंबर 4 उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
