मोहित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता जिला संगठन मंत्री मनोनीत

 मोहित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता जिला संगठन मंत्री मनोनीत  



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने मोहित गुप्ता उदयपुर को प्रदेश का उपाध्यक्ष ओर शिल्पी गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ की जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मोहित गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के संरक्षक सदस्य बने हैं। उन्हेांने कहा कि इनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी।

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि जिला इकाई का विस्तार करते हुए श्रीमति शिल्पी मोहित जी गुप्ता को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है साथ ही जिला महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में शीला अग्रवाल एवं लतिका अग्रवाल को शामिल किया गया। सभी को जिला महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्प लता तायल की अनुशंसा पर मनोनीत किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी