पनिहारिन’ के तहत मांडना, कुकिंग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं
‘पनिहारिन’ के तहत मांडना, कुकिंग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘पनिहारिन’ के अंतर्गत मांडना, कुकिंग तथा सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सिम्मी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह ग्रेवाल रहे, जिन्होंने छात्राओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सरदार सतनाम सिंह जी ढिल्लों ने छात्राओं को निरंतर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव अमरपाल सिंह पाहवा ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. विनीता वर्मा ने बताया कि सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में महिमा स्वर्णकार ने प्रथम, रामी भट्ट ने द्वितीय तथा अनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कीर्ति चौहान को प्रदान किया गया।
कुकिंग प्रतियोगिता में निशाद अतारी एवं राणा करिश्मा खान ने प्रथम, शिरीन कुरैशी एवं महिनूर बख्श ने द्वितीय तथा पूजा सुथार, सेजल पंड्या, वासवी पुरी एवं इशरत जहां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार चार्बी धारवाल, महिमा स्वर्णकार, कृतिका जोशी एवं पायल देवड़ा को दिया गया। मांडना प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मीनल कोठारी, डॉ. पुष्पा शर्मा, डॉ. आरती आमेटा, डॉ. सोनिका गुर्जर, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. कीर्ति आमेटा, डॉ. सपना जैन, डॉ. हर्षिता जैन एवं डॉ. रंजना आमेटा शामिल रहे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति सदस्य डॉ. रश्मि मनोज, डॉ. भावना शर्मा, परमवीर कौर, डॉ. कीर्ति अमित, डॉ. डिंपल कौर, हीरामणि सोनी, तस्लीम एवं डॉ. मीना नागदा सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
