भारत विकास परिषद प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नीमकाथाना का नाम किया रोशन,अनुपम उपलब्धि

 *भारत विकास परिषद प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नीमकाथाना का नाम किया रोशन,अनुपम उपलब्धि



*******

रिपोर्टर :: वी ओ एम शिंभू  सिंह शेखावत    

नीमकाथाना भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रांत स्तरीय *युवा प्रखर* प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में किया गया । इसके अंतर्गत वाद विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई । 

वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय,,, एआई का बढ़ता प्रयोग समाज और राष्ट्र के हित में नहीं है,,,, रखा गया था !!

प्रतियोगिता में अरावली पीजी कॉलेज नीमकाथाना की छात्राओं ने उत्कर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।  विषय के विपक्ष में प्रीति चौधरी नेतृत्व स्थान तथा पक्ष में कृष्णा भारद्वाज ने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया था । वही आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रिया कुमावत ने  प्रशंसनीय प्रदर्शन कर नीमकाथाना का नाम  गौरांवित किया। 

भारत विकास  परिषद (उत्तर पूर्व )शाखा नीम का थाना महासचिव दिनेश गोयल और पूजा जांगिड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जयपुर जाकर प्रतियोगिता में  सहभागिता की ।

इस उपलब्धि पर भारत विकास परिषद नीमकाथाना शाखा के अध्यक्ष  डॉक्टर गोपाल सिंह तंवर एवं सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाइयां प्रेषित की ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी