संदेश

अक्टूबर 29, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आम आदमी प्रत्याशी संजय बियानी ने किया जनसंपर्क एवं कार्यालय शुभारंभ

चित्र
 आम आदमी प्रत्याशी संजय बियानी ने किया जनसंपर्क एवं कार्यालय शुभारंभ विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय बियानी ने कालवाड़ रोड कांटा चौराहा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जनसंपर्क की शुरूआत की इसी दौरान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चार महिला दीक्षार्थियों ने दीक्षा ग्रहण की जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ते हुए अंबाबाड़ी में विशाल रैली निकाली गई रैली के बाद संजय बियानी ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत्त शुभारंभ किया विधिवत कार्यालय शुभारंभ के दौरान संजय वियानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विद्याधर नगर विधानसभा में इस बार मुद्दों का चुनाव होगा विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र का   सबसे बड़ा मुद्दा सैटेलाइट अस्पताल का है सैटेलाइट अस्पताल की मांग वर्षो से चली आ रही है लेकिन वहां किसी का ध्यान नहीं है पिछले कुछ दिनों पूर्व एक लेटर वायरल हुआ था जिसमें विधायक महोदय नरपत सिंह राजवी कह रहे थे कि सैटेलाइट अस्पताल हमने पास कराया है और कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल कह रहे थे कि यह सैटेलाइट अस्पताल हमने पास कराया है नतीजा यह निकला कि आज तक जमीन...

पूर्व भाजपा सांसद ने जैन साधुओं और यात्रियों के सर काटने की दी धमकी ....

चित्र
पूर्व भाजपा सांसद ने जैन साधुओं और यात्रियों के सर काटने की दी धमकी .... जैन समाज में आक्रोश, प्रधानमंत्री और गुजरात सरकार से मांग तत्काल हो गिरफ्तार जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली से 2014-19 तक सांसद रहे महेश गिरी इन दिनों साधु भेष धारण कर गुजरात स्थित जूनागढ़ के गिरनार पर्वत पर दत्तात्रय की सेवा में लगे हुए है, गिरनार पर्वत जैन श्रद्धालुओं का भी तीर्थ स्थल है, पर्वत के अधिकार को लेकर लंबे वर्षो से जैन और दत्तात्रय समुदाय में लड़ाई चल रही है जिसका आजतक ना गुजरात सरकार ने कोई समाधान निकाला है और ना ही केंद्र सरकार ने कोई समाधान निकाला है। जैन समाज का कहना है गिरनार पर्वत जैन धर्म के 21 वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ स्वामी की निर्वाण स्थली है जो महाभारत काल में अपनी तप और आराधना के लिए इस पर्वत पर आए थे और इसी पर्वत से उन्हे मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, ठीक इसी तरह दत्तात्रय समाज भी अपना अधिकार जमाते है और पर्वत पर स्थापित चरण स्थली को दत्तात्रय की स्थली मानकर ना केवल जैन श्रद्धालुओं के साथ बुरा बर्ताव करते है बल्कि उनसे पैसे, सामग्री छीनकर उनके साथ मार-पिटाई भी करते है वर्ष 2013...

बंगाली समुदाय के लोगों ने धूमधाम से किया लक्खी पूजा*

चित्र
 *बंगाली समुदाय के लोगों ने धूमधाम से किया लक्खी पूजा*   जयपुर | शरद पुर्णिमा के दिन विशेष रूप से माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है | शरद पुर्णिमा पावन पर्व है | जयपुर सर्वोजनिन दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष सुमित्रा मजूमदार ने बताई कि बंगाली समुदाय के लोग कोजागरी लक्खी पूजा के नाम से मनाते हैं | शरद पूर्णिमा के दिन मंडप में माँ लक्ष्मी की पॖतिमा को स्थापित कर बडी धूमधाम से पूजा करते हैं | दिनेश सेन ने कहा की इस दिन भगवान सत्यनारायण को भी पूजा करते हैं | कहा जाता हैं कि इस दिन माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और सभी भक्तों को मनोकामना पूर्ण करती हैं | इस दिन पूजा करने से माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा पॖाप्त होती हैं |इस दिन विशेष पकवान बनाए जाते हैं |आरती के बाद पॖसाद वितरण किया गया | रविवार को माँ लक्ष्मी की पॖतिमा को कानोता बान्ध विसर्जित किया गया | 

कांग्रेस की उप प्रधान अनिता कसाणा सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगी

चित्र
 कांग्रेस की उप प्रधान अनिता कसाणा सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगी पाटन ---ग्राम पंचायत जीलो के अंतर्गत आने वाली पोसवालों की ढाणी निवासी श्रीमती अनिता पत्नी विजय सिंह  जो वर्तमान में पाटन--पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी की उप प्रधान हैं, वे कांग्रेस की रीति नीति , व गलत गतिविधियों से असंतुष्ट होकर भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर एवं भाजपा के हाल ही में सारथी बने करण सिंह तंवर बोपिया के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगी। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप प्रधान अनिता गुर्जर, राजू गुर्जर, अशोक गुर्जर अपने निज निवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगी। उप प्रधान अनिता गुर्जर के  ससुर मुखराम कसाणा साफ सुथरी छवि के हैं तथा करण सिंह तंवर बोपिया के नजदीकी हैं। ग्राम पंचायत जीलों में उनकी अच्छी पकड़ है ऐसी स्थिति में वे अन्य सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। उप प्रधान  प्रतिनिधि अशोक गुर्जर के अनुसार ----अशोक गुर्जर ने बताया कि पूर्व में करण सिंह तंवर के कहने पर ही कांग्रेस पार्टी में ...