कांग्रेस की उप प्रधान अनिता कसाणा सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगी

 कांग्रेस की उप प्रधान अनिता कसाणा सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगी


पाटन ---ग्राम पंचायत जीलो के अंतर्गत आने वाली पोसवालों की ढाणी निवासी श्रीमती अनिता पत्नी विजय सिंह  जो वर्तमान में पाटन--पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी की उप प्रधान हैं, वे कांग्रेस की रीति नीति , व गलत गतिविधियों से असंतुष्ट होकर भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर एवं भाजपा के हाल ही में सारथी बने करण सिंह तंवर बोपिया के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगी। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप प्रधान अनिता गुर्जर, राजू गुर्जर, अशोक गुर्जर अपने निज निवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगी। उप प्रधान अनिता गुर्जर के  ससुर मुखराम कसाणा साफ सुथरी छवि के हैं तथा करण सिंह तंवर बोपिया के नजदीकी हैं। ग्राम पंचायत जीलों में उनकी अच्छी पकड़ है ऐसी स्थिति में वे अन्य सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे।


उप प्रधान  प्रतिनिधि अशोक गुर्जर के अनुसार ----अशोक गुर्जर ने बताया कि पूर्व में करण सिंह तंवर के कहने पर ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे परंतु कांग्रेस पार्टी में ना कभी हमारा मान सम्मान हुआ और ना ही हमारी समस्याओं को सुना गया। जिस कारण जीलाे ग्राम पंचायत से झाला वाली ढाणी, सरपंच की ढाणी, हीरामल की ढाणी, मीणों की ढाणी, पोषवालों की ढाणी से  सैकड़ों कार्यकर्ता एवं  श्यामपुर ग्राम पंचायत की खेड़ा की ढाणी से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति से इस्तीफा देकर आज सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग