संदेश

मार्च 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीपाड़ सिटी: लोक संस्कृति के रंगों के बीच हुआ होलिका दहन, 'गैर' नृत्य ने मोहा मन

चित्र
पीपाड़ सिटी: लोक संस्कृति के रंगों के बीच हुआ होलिका दहन, 'गैर' नृत्य ने मोहा मन ​पीपाड़ सिटी। मारवाड़ की लोक संस्कृति और परंपराओं के संगम के साथ पीपाड़ शहर में होली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत की।​शाम 6.30 बजे पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया। इस उत्सव की खास रौनक तब देखने को मिली जब नगरपालिका और जाट समाज की 'गैर' टोलियां नाचते-गाते 'होलिधड़ा' पहुंचीं। ढोल की थाप पर लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गैर नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की जीवंत झलक पेश की।​उत्सव को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहाप्रशासक नेमाराम रॉयल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली।थानाधिकारी जेठा राम सियोल के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए ड्रोन के जरिए क्...

कच्ची बस्तियों में बिखरे समरसता के रंग**लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का आध्यात्मिक चेतना अभियान बना खुशियों का सेतु*

चित्र
*कच्ची बस्तियों में बिखरे समरसता के रंग* *लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का आध्यात्मिक चेतना अभियान बना खुशियों का सेतु* *लक्ष्मणगढ़।* आज 2 मार्च 2026 सोमवार को रंगों का पर्व होली इस बार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर कच्ची बस्तियों में पहुंचा। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित आध्यात्मिक चेतना अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगों का त्योहार कच्ची बस्तियों के भाइयों और बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं प्रेमपूर्वक मनाया गया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बच्चों और परिवारों को गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा पिचकारियां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। फाल्गुन के गीतों की मधुर धुन पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। वातावरण रंग, उमंग और आनंद से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का एहसास दिलाना तथा ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से अपील की कि रंगों के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और सच्चे मन से मनाएं, क्योंकि खुशियां बांटने से ह...

इग्नू ने जनवरी सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि को फिर बढ़ाया।

चित्र
इग्नू ने जनवरी सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि को फिर बढ़ाया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जनवरी सत्र 2025 के प्रवेश की अन्तिम तिथि पुनः बढ़ाई गई हैं। शहर के महाविद्यालय में स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र 2312 के समन्वयक डॉ जितेंद्र कांटिया ने बताया कि इग्नू के जनवरी सत्र के सभी पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश व री-रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र 2312 पर जनवरी सत्र से डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड एज्यूकेशन (डीईसीई) में भी प्रवेश शुरू है इसके अलावा इग्नू अध्ययन केन्द्र 2312 पर बीए, बीकॉम, एम.ए राजनीति विज्ञान, एम ए इतिहास, होम साइंस, शिक्षा शास्त्र, ग्रामीण विकास, गांधी, शांति अध्ययनसहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा पुस्तकालय विज्ञान व सूचना में सर्टिफिकेट (सीएलआईएस) इत्यादि पाठ्यक्रम संचालित है। महिला विद्यार्थी राज्य सरकार की बालिका दूरस्थ प्रोत्साहन योजना के तहत अपनी प्रवेश फीस का पुनर्भरण प्राप्त कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के...

धुएं में घिरी दस मंजिला इमारत, वर्दी की हिम्मत ने बचाईं 200 जिंदगियां

चित्र
धुएं में घिरी दस मंजिला इमारत, वर्दी की हिम्मत ने बचाईं 200 जिंदगियां जयपुर। श्याम नगर की एक दस मंजिला रिहायशी इमारत में मंगलवार सुबह करीब छह बजे अचानक मची अफरा-तफरी ने पूरे इलाके की नींद तोड़ दी। छठी मंजिल पर रहने वाले कमल के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और काला धुआं पूरी बिल्डिंग में ऐसे भर गया मानो हर दरवाजे पर खतरे ने दस्तक दे दी हो। उस वक्त इमारत में करीब 200 लोग मौजूद थे। परिवार अपने-अपने फ्लैट से निकलकर सीढ़ियों की ओर भाग रहे थे, बच्चे रो रहे थे, बुजुर्गों की सांसें धुएं में अटक रही थीं और हर चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था। स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर होती जा रही थी। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि हर सेकंड की कीमत जान के बराबर थी। ऐसे में कांस्टेबल अंकित और मुखराम ने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर पांचवीं मंजिल तक धुएं के बीच पहुंचने का साहसिक फैसला लिया। आंखों में जलन और दम घुटने जैसी स्थिति के बावजूद उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े ताकि धुआं बाहर ...

वृक्षम द्वारा 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित

चित्र
वृक्षम द्वारा 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित  उदयपुर । आलोक वर्ल्ड नेचर स्कूल तितरड़ी के वार्षिक उत्सव समारोह में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा 11 बोटल पॉम और 100 तुलसी के पौधे वितरित किए गए l मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि इस अवसर पर आलोक स्कूल के डायरेक्टर डॉ प्रदीप कुमावत, आलोक राजसमंद के डायरेक्टर मनोज कुमावत, कमलेंद्र सिंह, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया, वृक्षम अमृतम अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा, सचिव यशवन्त त्रिवेदी, एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय और मनीष तिवारी उपस्थित रहे l अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल वंदना त्रिवेदी द्वारा उपरना ओढ़ाकर और तुलसी पौधा भेंट कर किया गया l

मेवाड़ की होली ‘परम्परा और आस्था का अद्भुत संगम’डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया होलिका दीपन

चित्र
मेवाड़ की होली ‘परम्परा और आस्था का अद्भुत संगम’ डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया होलिका दीपन उदयपुर जनतंत्र की आवाज। मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने मेवाड़ की गौरवशाली एवं शताब्दियों पुरानी परम्पराओं का अनुपम निर्वहन करते हुए पण्डितों के वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पारम्परिक विधि-विधान से होलिका दीपन किया। मेवाड़ अंचल में इसका विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है। सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में आयोजित इस वर्ष का यह महोत्सव प्राचीन राजपरम्पराओं के अनुरूप साधारण रुप से अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिसमें डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राजसी वेशभूषा में अपने लवाजमे के साथ माणक चौक पधारे, जहाँ पैलेस गार्ड द्वारा “महाराणा सल्यूट” प्रदान किया गया। वैदिक रीति से सम्पन्न होलिका पूजन में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका को ओढ़नी ओढ़ाई तथा पुष्पमाला, श्रीफल आदि अर्पित किए। तत्पश्चात् राजपरिवार के सदस्यों के साथ परिक्रमा कर विधिवत अग्नि प्रज्वलित की। इस पा...

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल

चित्र
दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल   संजय चौहान रूपवास भरतपुर  रूपवास क्षेत्र के रुदावल मार्ग स्थित घाटा गांव पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से रूपवास उप जिला अस्पताल पर भर्ती करवाया गया। घाटा के ग्रामीणों ने बताया कि निभेरा निवासी राहुल  बोकोली से अपने गांव निभेरा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची गहनौली थाना पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से रूपवास उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गहनौली थाना प्रभारी कृष्णवीर चाहर द्वारा दी गई जानकारी