वृक्षम द्वारा 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित
वृक्षम द्वारा 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित
उदयपुर । आलोक वर्ल्ड नेचर स्कूल तितरड़ी के वार्षिक उत्सव समारोह में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा 11 बोटल पॉम और 100 तुलसी के पौधे वितरित किए गए l
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि इस अवसर पर आलोक स्कूल के डायरेक्टर डॉ प्रदीप कुमावत, आलोक राजसमंद के डायरेक्टर मनोज कुमावत, कमलेंद्र सिंह, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया, वृक्षम अमृतम अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा, सचिव यशवन्त त्रिवेदी, एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय और मनीष तिवारी उपस्थित रहे l
अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल वंदना त्रिवेदी द्वारा उपरना ओढ़ाकर और तुलसी पौधा भेंट कर किया गया l