इग्नू ने जनवरी सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि को फिर बढ़ाया।
इग्नू ने जनवरी सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि को फिर बढ़ाया।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जनवरी सत्र 2025 के प्रवेश की अन्तिम तिथि पुनः बढ़ाई गई हैं। शहर के महाविद्यालय में स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र 2312 के समन्वयक डॉ जितेंद्र कांटिया ने बताया कि इग्नू के जनवरी सत्र के सभी पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश व री-रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र 2312 पर जनवरी सत्र से डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड एज्यूकेशन (डीईसीई) में भी प्रवेश शुरू है
इसके अलावा इग्नू अध्ययन केन्द्र 2312 पर बीए, बीकॉम, एम.ए राजनीति विज्ञान, एम ए इतिहास, होम साइंस, शिक्षा शास्त्र, ग्रामीण विकास, गांधी, शांति अध्ययनसहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा पुस्तकालय विज्ञान व सूचना में सर्टिफिकेट (सीएलआईएस) इत्यादि पाठ्यक्रम संचालित है। महिला विद्यार्थी राज्य सरकार की बालिका दूरस्थ प्रोत्साहन योजना के तहत अपनी प्रवेश फीस का पुनर्भरण प्राप्त कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थी स्नातक पाठ्यक्रमों में नियमानुसार प्रवेश शुल्क की रियायत ले सकते हैं।