दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल
दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
रूपवास क्षेत्र के रुदावल मार्ग स्थित घाटा गांव पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से रूपवास उप जिला अस्पताल पर भर्ती करवाया गया। घाटा के ग्रामीणों ने बताया कि निभेरा निवासी राहुल
बोकोली से अपने गांव निभेरा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची गहनौली थाना पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से रूपवास उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गहनौली थाना प्रभारी कृष्णवीर चाहर द्वारा दी गई जानकारी