संदेश

दिसंबर 8, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एमटीबी जयपुर 5वां संस्करण 2025 का आयोजनः हेरिटेज मीट्स वाइल्डरनेस की थीम पर 6 व 7 दिसम्बर को आयोजन किया गया*

चित्र
 *एमटीबी जयपुर 5वां संस्करण 2025 का आयोजनः हेरिटेज मीट्स वाइल्डरनेस की थीम पर 6 व 7 दिसम्बर को आयोजन किया गया* जयपुर में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 व 7 दिसंबर 2025 को एमटीबी जयपुर के 5वें संस्करण का आयोजन किया गया। यह संस्करण “हेरिटेज मीट्स वाइल्डरनेस” थीम पर आयोजित किया गया। राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की भावना के दो दिवसीय आयोजन ने प्रतिभागियों एवं दर्शकों को यादगार अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत 6 दिसंबर को वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जयपुर में हुई, जहां रोमांचकारी शॉर्ट सर्किट रेस से आयोजन की शुरूआत हुई। लगभग 100 साइकिलिस्टों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इस इंवेट को वर्ल्ड ट्रेड पार्क का विशेष सहयोग प्राप्त था। पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के अश्विन ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में भी उत्तराखंड की प्रियंका प्रथम स्थान पर रहीं। जर्मनी की सिल्के और जयपुर की डॉ. मोनिया ने महिला वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में अर्नव (जयपुर) और शिवेश (दिल्ली) ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा व ...

सांसद डॉ रावत ने प्रतापगढ कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को लिखा पत्र -डी.एम.एफ.टी. गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अनुमोदन के बाद भी स्वीकृति जारी नहीं की -32 स्कूलों के कक्षा कक्ष की स्वीकृति थी, 3 के ही भुगतान आदेश जारी किए

चित्र
 सांसद डॉ रावत ने प्रतापगढ कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को लिखा पत्र -डी.एम.एफ.टी. गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अनुमोदन के बाद भी स्वीकृति जारी नहीं की -32 स्कूलों के कक्षा कक्ष की स्वीकृति थी, 3 के ही भुगतान आदेश जारी किए उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर प्रतापगढ जिला कलक्टर द्वारा जिले में डी.एम.एफ.टी. अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों में बरती गई अनियमितता को लेकर पत्र लिखा है और इस मामले में कलेक्टर के खिलाफ तत्काल चार्जशीट जारी करने का आग्रह किया है। सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को बताया कि जिला प्रतापगढ़ की डी.एम.एफ.टी. गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 फरवरी 2025 को हुई थी जिसमें कुल 54 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया था। इनका स्वीकृति आदेश 22 अप्रैल को जारी कर दिया गया। इन स्वीकृत कार्यों में से कुल 32 कार्य विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण से संबंधित हैं। सांसद डॉ रावत ने बताया कि इस वर्ष राज्य में हुई भारी वर्षा के कारण कई विद्यालय भवनों के गिरने एवं इससे हुई जनहानि की घटनाओं को दृ...

तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

चित्र
 तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा महासभा की सदस्य आशा गुप्ता ने अपना जन्म दिन तारा संस्था के वृद्धजनों के साथ मनाया। महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम केक काटकर आशा गुप्ता को सभी महिला प्रकोष्ठ की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई और सभी वृद्ध जनों द्वारा आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महा मंत्री रेखा अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, घनश्याम मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य एवं परिवारजन सम्मिलित हुए। सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम में निवासरत सदस्य द्वारा शानदार गानों की प्रस्तुति दी गई।

लवी जैन को दिगम्बर जैन समाज की प्रथम महिला पायलट बननें का गौरव

चित्र
 लवी जैन को दिगम्बर जैन समाज की प्रथम महिला पायलट बननें का गौरव  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। दिगम्बर जैन समाज उदयपुर के पीयूष सुनिता जैन की पुत्री 22 वर्षीय सुश्री लवी जैन ने केंद्रीय सरकार के उपक्रम इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, रायबरेली से प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बननें का गौरव हासिल किया। श्री दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज, उदयपुर के समाज प्रमुख अशोक शाह ने बताया कि समाज के निवर्तमान महामंत्री अमृतलाल बोहरा की सुपौत्री लवी जैन ने भारतवर्षीय दिगंबर जैन हुमड समाज की प्रथम महिला पायलट बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इससे समाज गौरवान्वित हुआ है तथा हम नारी शक्ति की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

राजस्थान लेक्रोज टीम का लगातार दूसरे वर्ष फेडरेशन कप पर दोहरा कब्जा

चित्र
 राजस्थान लेक्रोज टीम का लगातार दूसरे वर्ष फेडरेशन कप पर दोहरा कब्जा उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। कटरा,जम्मू में संपन्न हुई द्वितीय लेक्रोज फेडरेशन कप में पिछली विजेता राजस्थान के खिलाड़ियों ने महिला व पुरुष दोनों वर्गों में अपनी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट कौशल, टीम भावना से सामंजस्य पूर्ण खेल का प्रदर्शन कर अपने खिताबों की रक्षा कर फिर से दोहरा कब्जा जमाया। राजस्थान ने पुरुष वर्ग के फाइनल में गुजरात को एवं महिला वर्ग में हरियाणा को पराजित कर अपनी सफलता की निरंतरता बनाए रखा। पुरुष वर्ग फाइनल से पूर्व लीग मैचों के पश्चात में राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़, सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश, सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ को पराजित किया।  प्रतियोगिता में भारत की सर्वश्रेष्ठ 16 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। राजस्थान की इस शानदार निरंतर सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सिंह, खेल राज्य मंत्री के के बिश्नोई, राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी ने ...

सूचना केंद्र भ्रमण से रोमांचित हुए नौनिहाल द जूनियर स्टडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन धरोहर के रूप में संरक्षित हो रहे समाचार पत्र

चित्र
 सूचना केंद्र भ्रमण से रोमांचित हुए नौनिहाल द जूनियर स्टडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन धरोहर के रूप में संरक्षित हो रहे समाचार पत्र  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। विद्यार्थियों में अध्ययन, ज्ञान एवं पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक एक्सपोजर ट्रिप के तहत सोमवार को शहर के अम्बावगढ़ क्षेत्र स्थित द जूनियर स्टडी विद्यालय का दल सूचना केन्द्र पहुंचा। विद्यालय के कक्षा एक में अध्ययनरत नौनिहालों को सहेली मार्ग चेतक सर्कल स्थित सूचना केंद्र पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन करवाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं सूचना केंद्र प्रभारी अधिकारी गौरीकांत शर्मा ने बताया कि विद्यालय दल के पुस्तकालय पहुंचते ही बच्चे पुस्तकों की विविध दुनिया देखकर रोमांचित हो उठे। बच्चों ने विविध समाचार पत्र- पत्रिकाएं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, कहानी संग्रह, बाल पत्रिकाओं सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकों को बड़े उत्साह से देखा और समझा। साथ ही वाचनालय में शांति एवं अनुशासन के साथ पढ़ने की प्रक्रिया से भी अवगत हुए...

देवनानी ने लिया मुनि वसंत विजय से आशीर्वाद

चित्र
 देवनानी ने लिया मुनि वसंत विजय से आशीर्वाद उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। विधासभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को उदयपुर प्रवास के दौरान मुनि वसंत विजय से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी प्रमोद सामर, गजपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

चित्र
 राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक उदयपुर, 8 दिसम्बर। 69वां राष्ट्रीय एस.जी.एफ.आई. तैराकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग 14 वर्ष वर्ग में आलिया सक्सेना, 17 वर्ष में विधि सनाढ्य एवं 17 आयु वर्ग में विधान् सनाढ्य द्वारा तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर बटर फ्लाई एवं 400 मीटर व्यक्तिगत रिले द्वारा दिल्ली में आयोजित प्र्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। सभी तैराक पंच गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत एवं एक जिला एक खेल योजना अन्तर्गत महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल डॉ. महेश पालीवाल जिला खेल अधिकारी एवं तैराकी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में अपना प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन तैराकों का एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना एक गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर नमित मेहता, उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन एवं प्रशिक्षकों ने खिलाडियों को बधाई दी।

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान

चित्र
 राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान डबल इंजन सरकार का फायदा, केंद्र की योजनाओं का राजस्थान को मिल रहा दोगुना लाभ केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल जयपुर/ उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दोगुनी दक्षता से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे प्रदेशवासियों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में केन्द्रीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। प्रदेश में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के धरातल पर हो रहे इस बेहतर क्रियान्वयन के पीछे केंद्र और राज्य सरकार के बीच मजबूत प्रशासनिक समन्वय, सहयोग और समझ मूल कारण है। इसी का परिणाम है कि राज्य नवीकरणीय ऊर्जा, पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में तेजी से आगे बढ़ा है और देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है। आमजन बन रहा ऊर्जादाता ऊर्जा आत्मनिर्भरत...

काया में व्यक्तित्व परिष्कार शिविर

चित्र
 काया में व्यक्तित्व परिष्कार शिविर उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काया में गायत्री परिवार की ओर से 3 दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार और कन्या किशोर कौशल शिविर का शुभारंभ हुआ। अर्जुन सनाढ्य साहब द्वारा गुरुदेव और मिशन का परिचय दिया गया। शारदा  सनाढ्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र का अर्थ और महत्व समझाया । गायत्री भट्ट दीदी ने शिविर की आवश्यकता। किशोर अवस्था क्या है और दिनचर्या विषयों पर प्रकाश डाला। बच्चों को किशोरावस्था की समस्या और उनसे  निपटने के समाधान के तरीकों , आत्म  चिंतन, आत्म सुधार और आत्म विकास पर ऋतु राठौड ने बताया । अंत में मेघा उपाध्याय ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। भोजन कब कितना और क्या लें विषय को विस्तार से बताया । कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन  सनाढ्य साहब के प्रयासों से हुआ । विद्यालय के प्रिसिंपल  के के शर्मा का भरपूर  सहयोग रहा ।

सेवानिवृत शिक्षक का आज भी होरहा सम्मान।

चित्र
 सेवानिवृत शिक्षक का आज भी होरहा सम्मान। आज सरस्वती ग्रुप ऑफ एजुकेशन नीमकाथाना के निदेशक के.पी.सिंह द्वारा सेवानिवृत शिक्षक दिलीप कुमार तिवारी का स्मृति चिन्ह, साफा, माला केद्वारा स्वागत किया गया। साथ स्काउट सचिव दिनेश कुमार शर्मा का भी सम्मान किया।इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के स्काउट प्रभारी राधेश्याम शर्मा व सभी स्टांप उपस्थित रहे।

लोकजन सेवा संस्थान ने अपना स्थापना दिवस मनाया

चित्र
 लोकजन सेवा संस्थान ने अपना स्थापना दिवस मनाया सुनील कुमार  राजस्थान उदयपुर श्रमजीवी महाविद्यालय के सोमानी सभागार में प्रोफेसर विमल शर्मा की अध्यक्षता मैं मनाया | मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, मिश्री लाल मांडोत, ज्ञान जी सोनी, हरीश तालरेजा मंचासीन रहे |   डॉ जय राज आचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए लोकजन सेवा संस्थान की 2008 से अब तक की उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया | अक्षय लोकजन पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ मिश्री लाल मांडोत ने पत्रिका के दस वर्ष पूर्ण होने पर अब तक प्रकाशित 75 अंको मैं अपना सहयोग प्रदान करने वाले सभी संरक्षक, साहित्यकारों, इतिहासकारों, शोधकर्ताओं एवं विज्ञापनदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वें इसी प्रकार भविष्य मैं मैं आपनी अनुकम्पा के माध्यम मेवाड़ की से इस प्रतिनिधि पत्रिका से सहकार बनाये रखेंगे | महासचिव जय किशन चौबे ने संस्थान की ओर से आगामी महाराणा भूपाल जयंती पर सम्मानित होने वाली 16 विभूतियों का जीवनवृत्त प्रस्तुत कर उनके नामों को अनुमोदित कराया | पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने हल्दी ...

महावीर हिल्स के निवासियों को नहीं मिल पा रही सुविधा पीएम पोर्टल दर्ज पर हुई समस्या

चित्र
 महावीर हिल्स के निवासियों को नहीं मिल पा रही सुविधा पीएम पोर्टल दर्ज पर हुई समस्या विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर महावीर हिल्स, सुखेर में वर्तमान में व्याप्त समस्याओं के चलते कॉलोनीवासियों को निम्न परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है 1-नाली निकासी का ढलान सही नहीं होने से गन्दे पानी का निरन्तर बहाव नहीं होने से मच्छर फैलने से बीमारियों का खतरा मंडराया रहता है। 2-कॉलोनी में आवागमन की मुख्य सड़क संकड़ी होने के साथ अतिक्रमण हो रहा है।पानी की टँकी के पास निवासरत पड़ोसी ने पत्थर की अस्थाई बाउंड्री बना रोड़ सकडा किया तो दूसरे पड़ोसी के किराएदार रोड़ पर कपड़े व बर्तन धो रहे है जिससे रोड़ का सीमेंट गायब हो वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुरजोर संभावना है। 3-न्यू होप सेंटर मकान का गली में सज्जा आगे निकल रहा है तथा रोड पर पूर्व से ही चबूतरा ज्यादा बना है जो खतरे का संकेत है। 4-न्यू होप सेंटर से ठीक आगे हाइवे की तरफ जाने वाले मार्ग पर रात्री में सड़क पर टेम्पो,कार व बाईक इस तरह खड़ी रहती है की चार पहिया वाहन बमुश्किल निकल पाते है। उक्त समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु पीएम पोर्टल पर श...

सामाजिक सुरक्षा अधिकार जन जागरूकता यात्रा अभियान जारी

चित्र
 सामाजिक सुरक्षा अधिकार जन जागरूकता यात्रा अभियान जारी                सुनील कुमार मिश्रा  मध्य प्रदेश राज्य के जावरा शहर में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली एवं महिला एवं बाल विकास विभाग जावरा मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र पर  राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता और बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती पंकजा राणावत जी की उपस्थिति में असंगठित  महिला श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकार जन जागरूकता यात्रा अभियान के तहत महिला चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें महिला श्रमिको ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया और इस यात्रा को समर्थन दिया   ||

लायंस क्लब जिला 3233E1 ने CA सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय ‘बेस्ट प्रेसिडेंट 2024-25’ सम्मान

चित्र
लायंस क्लब जिला 3233E1 ने CA सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय ‘बेस्ट प्रेसिडेंट 2024-25’ सम्मान  जयपुर लायंस क्लब जिला 3233E1 ने आज खाटू श्याम जी में आयोजित डिस्ट्रिक्ट 3233E1 की द्वितीय कैबिनेट बैठक में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर बाजपयी ने मुख्य अतिथि पीडीजी लायन सुमेर जैन जी के कर कमलों द्वारा सीए सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त 2025 अध्यक्ष  के रूप में सराहनीय कार्य सम्मान के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान प्रदान किया गया l  इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए उन्हें उस समय की इंटरनेशनल प्रेसिडेंट Fabrício Oliveira द्वारा प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया, जिसमें उनके नेतृत्व, सेवा कार्यों और वर्षभर की उपलब्धियों की सराहना की गई है। साथ ही उन्हें इंटरनेशनल सम्मान प्रतीक रूपी पिन भी लगायी गई l  सम्मान प्राप्त करते हुए CA सचिन कुमार जैन ने कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व और गहरा संतोष देने वाला है। उन्होंने अपनी टीम, मार्गदर्शकों और सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया, यह बताते हुए कि यह सम्मान सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और यह उपलब्धि पूरे जिले की है। उन्होंने आ...

26 दिसम्बर को भामसं की हुंकार रैली हेतु महाजन में विद्युतकर्मियों से किया सम्पर्क*

चित्र
*26 दिसम्बर को भामसं की हुंकार रैली हेतु महाजन में विद्युतकर्मियों से किया सम्पर्क* जयपुर/ 26 दिसम्बर को जयपुर राजधानी मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ की प्रस्तावित "विशाल हुँकार रैली" को लेकर आज 8 दिसंबर 2025 को राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ का कार्यक्रम "महासंघ आपके द्वार" के तहत *कार्यालय सहायक  अभियंता(पवस) , जोधपुर डिस्कॉम, महाजन* में विद्युतकर्मियों को हुँकार रैली में आमंत्रित किया गया। महासंघ के संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी, महासंघ सदस्य प्रेमसुख बिश्नोई व डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य भीमसेन भाटी प्रवास पर रहे। प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की हुँकार रैली में 1 लाख से अधिक श्रमिक शामिल होंगे, जिसमे बीकानेर जिले से भी सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता भुपेन्द्र जोशी,गुरुप्रीत मान,रोहित बाघला, जयदीप सेन,विकास कस्वां,कानसिंह, रोहिताश चौधरी, सीताराम स्वामी,मुकेश कुमार,घनश्याम शर्मा, मदन मुरारी जी,राधे श्याम स्वामी, नंदराम जी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस* *महाप्रबंधक श्री अमिताभ सहित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की*

चित्र
 *उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस* *महाप्रबंधक श्री अमिताभ सहित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की* उत्तर पश्चिम रेलवे पर शुक्रवार दिनांक 08.12.2025 को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के संकल्प हॉल में दिनांक 08.12. 25. सोमवार को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वे भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी थे। 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन विशेषकर दलितों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, जिन्हें व्यवस्थागत सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। भारत भर में लाखों लोग इस पावन दिवस पर उनकी शिक्षाओं और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्ध...

जीतो हाउस का लोकार्पण एवं ‘समागम रिश्तो का’ का आयोजन 14 दिसम्बर को - प्रसिद्ध गीतकार व कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला देंगे विशेष प्रस्तुति - आयोजन को लेकर जीतो के पदाधिकारियों ने किया पोस्टर का विमोचन

चित्र
 जीतो हाउस का लोकार्पण एवं ‘समागम रिश्तो का’ का आयोजन 14 दिसम्बर को - प्रसिद्ध गीतकार व कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला देंगे विशेष प्रस्तुति - आयोजन को लेकर जीतो के पदाधिकारियों ने किया पोस्टर का विमोचन -   उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जैन समाज की अग्रणी एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर के तत्वावधान में सुखराज नाहर जीतो हाउस का भव्य लोकार्पण व ‘समागम रिश्तो का’ समारोह का आयोजन रविवार 14 दिसंबर शाम 5 बजे प्रताप गौरव केन्द्र सभागार में आयोजित होगा। जीतो उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीतकार, लेखक, कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ‘समागम रिश्तो का’ विषय पर विशेष प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर सोमवार को जीतो उदयपुर के पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। जो अपने-अपने कार्यों को मूर्त रूप देने में जुट गए। जीतो हाउस का लोकार्पण भामाशाह सुखराज नाहर एवं नाहर ग्रुप मुम्बई द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीतो एपेक्स के चेयरमैन...

भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट 2025 में उदयपुर शहर संभाग टीम की भागीदारी

चित्र
 भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट 2025 में उदयपुर शहर संभाग टीम की भागीदारी जयपुर /उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आज भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजन लाल शर्मा ने  उदयपुर शहर संभाग की सोशल मीडिया टीम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उदयपुर संभाग के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के  उदयपुर डूंगरपुर बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद उदयपुर देहात और प्रतापगढ़ के कुल 48 कार्यकर्ताओं ने उदयपुर शहर सहित संयुक्त रूप से भाग लिया। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए 2 वर्ष के कार्यकाल  में हुई योजनाओ के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि जो कार्य पिछली सरकार के 5 वर्षों में नही हुआ वह 2 वर्ष भजनलाल की सरकार में हुये है। जो संकल्प पत्र था उसका 70 % काम पूरा कर दिखाया है। विगत 2 वर्ष में एक भी पेपर लीक की घटन...