महावीर हिल्स के निवासियों को नहीं मिल पा रही सुविधा पीएम पोर्टल दर्ज पर हुई समस्या
महावीर हिल्स के निवासियों को नहीं मिल पा रही सुविधा
पीएम पोर्टल दर्ज पर हुई समस्या
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
महावीर हिल्स, सुखेर में वर्तमान में व्याप्त समस्याओं के चलते कॉलोनीवासियों को निम्न परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है
1-नाली निकासी का ढलान सही नहीं होने से गन्दे पानी का निरन्तर बहाव नहीं होने से मच्छर फैलने से बीमारियों का खतरा मंडराया रहता है।
2-कॉलोनी में आवागमन की मुख्य सड़क संकड़ी होने के साथ अतिक्रमण हो रहा है।पानी की टँकी के पास निवासरत पड़ोसी ने पत्थर की अस्थाई बाउंड्री बना रोड़ सकडा किया तो दूसरे पड़ोसी के किराएदार रोड़ पर कपड़े व बर्तन धो रहे है जिससे रोड़ का सीमेंट गायब हो वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुरजोर संभावना है।
3-न्यू होप सेंटर मकान का गली में सज्जा आगे निकल रहा है तथा रोड पर पूर्व से ही चबूतरा ज्यादा बना है जो खतरे का संकेत है।
4-न्यू होप सेंटर से ठीक आगे हाइवे की तरफ जाने वाले मार्ग पर रात्री में सड़क पर टेम्पो,कार व बाईक इस तरह खड़ी रहती है की चार पहिया वाहन बमुश्किल निकल पाते है।
उक्त समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु पीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।कॉलोनी वासी इंदर कुमार जी की जागरूकता से फिलहाल नाली सफाई की सराहनीय पहल हुई है
