काया में व्यक्तित्व परिष्कार शिविर
काया में व्यक्तित्व परिष्कार शिविर
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काया में गायत्री परिवार की ओर से 3 दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार और कन्या किशोर कौशल शिविर का शुभारंभ हुआ। अर्जुन सनाढ्य साहब द्वारा गुरुदेव और मिशन का परिचय दिया गया। शारदा सनाढ्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र का अर्थ और महत्व समझाया । गायत्री भट्ट दीदी ने शिविर की आवश्यकता। किशोर अवस्था क्या है और दिनचर्या विषयों पर प्रकाश डाला। बच्चों को किशोरावस्था की समस्या और उनसे निपटने के समाधान के तरीकों , आत्म चिंतन, आत्म सुधार और आत्म विकास पर ऋतु राठौड ने बताया । अंत में मेघा उपाध्याय ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। भोजन कब कितना और क्या लें विषय को विस्तार से बताया ।
कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन सनाढ्य साहब के प्रयासों से हुआ । विद्यालय के प्रिसिंपल के के शर्मा का भरपूर सहयोग रहा ।
