तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

 तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा महासभा की सदस्य आशा गुप्ता ने अपना जन्म दिन तारा संस्था के वृद्धजनों के साथ मनाया।

महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम केक काटकर आशा गुप्ता को सभी महिला प्रकोष्ठ की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई और सभी वृद्ध जनों द्वारा आशीर्वाद दिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महा मंत्री रेखा अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, घनश्याम मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य एवं परिवारजन सम्मिलित हुए। सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम में निवासरत सदस्य द्वारा शानदार गानों की प्रस्तुति दी गई।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी