भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट 2025 में उदयपुर शहर संभाग टीम की भागीदारी

 भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट 2025 में उदयपुर शहर संभाग टीम की भागीदारी



जयपुर /उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आज भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजन लाल शर्मा ने  उदयपुर शहर संभाग की सोशल मीडिया टीम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उदयपुर संभाग के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के  उदयपुर डूंगरपुर बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद उदयपुर देहात और प्रतापगढ़ के कुल 48 कार्यकर्ताओं ने उदयपुर शहर सहित संयुक्त रूप से भाग लिया।


मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए 2 वर्ष के कार्यकाल  में हुई योजनाओ के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि जो कार्य पिछली सरकार के 5 वर्षों में नही हुआ वह 2 वर्ष भजनलाल की सरकार में हुये है। जो संकल्प पत्र था उसका 70 % काम पूरा कर दिखाया है। विगत 2 वर्ष में एक भी पेपर लीक की घटना नही हुई है जबकि कांग्रेस शासन में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। पानी की भरपूर उपलब्धता के बारे में बताया कि सरकार द्वारा मध्यप्रदेश एवम हरियाणा से जल संधि की गई एम ओ यू साइन किया गया। आने वाले 15 दिन भजनलाल सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। सोशल मीडिया की महती भूमिका का निर्वहन हर कार्यकता को करना है। सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस के द्वारा फैलाये जूठे भ्रम को मात कैसे दे यह भी नरेटिव तैयार करके कैसे जवाब देना है यह कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से करना है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ये भी कहा कि डिजिटल युग में विचारों की शक्ति ही परिवर्तन का सबसे बड़ा आधार है। पारदर्शी संवाद सकारात्मक संदेश और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी जन जन तक पहुँचाने में सोशल मीडिया वॉरियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यमों को और प्रभावी बनाते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


भाजपा शहर मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत में बताया कि दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उदयपुर शहर जिला के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढ्य औरसंभाग प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री उदयपुर शहर संभाग प्रभारी खुशबू मालवीय के नेतृत्व में सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित सोलंकी सुनीत दवे आईटी जिला सह संयोजक दीपक कुमावत जिज्ञासा भारद्वाज सोशल मीडिया मंडल संयोजक आदेश्वर जैन आईटी संयोजक यश पालीवाल विकास कोठारी विपिन मेहरा लाखन सिंह पंवार युधिष्ठिर पालीवाल चिराग भारद्वाज वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय विप्लवि और यशवंत मंडावरा ने सहभागिता की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई