दिल्ली नगर निगम चुनावों में प्रचार की जिम्मेदारी सम्भालेगें भाजयुमो कार्यकर्ता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनोद सिंह को लगाया प्रदेश संयोजक कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को मिली प्रचार की जिम्मेदारी कोटपूतली, 17 नवम्बर 2022 देश की राजधानी नई दिल्ली में जारी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजयुमो कार्यकर्ता प्रचार की जिम्मेदारी सम्भालेगें। इसके लिए राजस्थान से बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता दिल्ली जायेगें। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दिये जाने को लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनोद सिंह को प्रदेश संयोजक लगाया है। सिंह उक्त चुनाव में दिल्ली नगर निगम के द्वारका, वसंत विहार, नई दिल्ली, मुण्डका, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, तुगलकाबाद, बदरपुर, महरौली, शक्ति नगर, इन्द्रा विहार, तिमारपुर, नॉर्थ कैम्पस, जनकपुरी, पूरानी दिल्ली आदि क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण करेगें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए कोटपूतली से जिला उपाध्यक्ष प्रवी...