महिला पार्षदों को जेन्डर समानता पर दी जानकारी*
*महिला पार्षदों को जेन्डर समानता पर दी जानकारी*
लक्ष्मणगढ़ 17.11.22 राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार मित्तल के निर्देशन में तथा रूडिप के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा के मार्गदर्शन में RUIDP कार्यालय में महिला पार्षदों को जेण्डर समानता पर जागरूक किया गया। सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के प्रशिक्षण विशेषज्ञ राकेश नाथ तिवारी ने जेंडर समानता, महिलाओं का कौशल विकास, महिलाओं के बीच परियोजना संबंधी जागरूकता पर जानकारी दी इस कार्यक्रम में महिला पार्षद शबाना शायद, नजमा बानो, ललिता देवी, विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला पार्षदों ने इस विषय पर जानकारी प्राप्त कर और अपनी भूमिका के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में केप कई के डिप्टी टी एल श्री अनिल सिंह ने भी संबोधित किया सामुदायिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत, व कमलेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें