राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम होंगे

 राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम होंगे



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने एवं माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला  द्वारा 15 दिसंबर 2025 सोमवार को शहर के सभी मंडलों व मोर्चा की ओर से विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जरूरतमंदों को फल व वस्त्र वितरण,पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए स्वास्थ्य शिविर गौसेवाअन्न वितरण,स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं का सम्मान सहित अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ सेवा सुशासन और समर्पण के भाव को सशक्त किया जाएगा शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता सामाजिक संगठन तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी रहेगी।


भाजपा शहर जिला उदयपुर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की है।


सुशासन पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम उदयपुर प्रवास के दोहरान हाथीपोल स्थित चौराया के दानवीर भामाशाह के प्रतिमा स्थल पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे तथा प्रदेश भर में भ्रमण पर निकले रथ का भी क्षेत्र के व्यापारी व आमजन स्वागत करेंगे।

साथ ही पार्टी की ओर अपराह्न 3 बजे पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। सायं 5 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में निराश्रितो को निःशुल्क भोजन करवाया जायेगा।

शहर जिला संगठन के सभी मण्डल के अध्यक्षों द्वारा प्रातः 8.30 बजे सरदार पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर के पार्क से वृक्षारोपण से रात्रि राणा प्रताप मण्डल स्थित बोहरा गणेश जी मंदिर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के लिए आरती के बाद सम्पन्न होंगे।


सुशासन पखवाड़ा तथा जन्मदिवस के कार्यक्रम को लेकर आज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर,जिला महामंत्री पारस सिंघवी,देवीलाल सालवी,पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत,जगदीश शर्मा की उपस्थिति में  विस्तृत चर्चा कर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।


साथ ही भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रमोद सामर,पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी,पंकज बोराणा शीत उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारीयो ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चार बार के विधायक,पूर्व युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री तथा बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है एक भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा किसी को पता नहीं होता है पार्टी में निरंतर कार्य करने वाले छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मौका मिल जाता हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी