राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण: पालिका ने आयोजित किए स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम

 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण: पालिका ने आयोजित किए स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम




पीपाड सिटी ।​राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार  को नगर पालिका द्वारा विभिन्न जन-कल्याणकारी और स्वच्छता-आधारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। अधिषासी अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य न केवल सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करना था बल्कि स्वच्छ शहर और प्लास्टिक मुक्त शहर के संकल्प को मजबूत करना भी था।​जन-जागरूकता अभियान  में पालिका परिसर में रंगोली का आयोजन ,ऐतिहासिक स्मारकों की विशेष साफ-सफाई , स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और  जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।पालिका कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक श्रमदान कर नागरिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार  विद्यालयों के माध्यम से सफाई हेतु एक व्यापक जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाना था।


​उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:


​इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी श्री रामकिशोर के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। श्रमदान करने वालों में प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधि सोहनलाल सांखला, बाबुलाल सोलंकी, नरसिंह टाक, मनोहर सोनेल, देवाराम जांगिड़, राजेन्द्र सोनी, पिन्टु कच्छावाह, एंव कपिल खण्डेलवाल शामिल रहे। इन सभी ने पालिका के समस्त स्टाफ के साथ मिलकर इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी