महापौर उप महापौर में लिखा प्रधानमंत्री को आभार पत्र। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों की तरफ से जताया आभार।
महापौर उप महापौर में लिखा प्रधानमंत्री को आभार पत्र।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों की तरफ से जताया आभार।
उदयपुर। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को पत्र लिख अयोध्या में रामलला मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा करने पर आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन पत्र प्रेषित किया है।
नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि देश में ही नहीं पूरे विश्व में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया है जिसको लेकर विश्व में आज हिंदुस्तान की एक अलग छवि प्रस्तुत हो रही है। दुनिया में रहने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की है। हिंदुस्तान का सर गर्व से ऊंचा उठा है। लाखो लोगो की भावनाओ का सम्मान हुआ है उनकी इच्छा की पूर्ति हुई है। इसी को लेकर नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर की पूरी जनता की तरफ से प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें