कवि सोनू सैनी 'कबीर कोहिनूर' से सम्मानित होंगे
कवि सोनू सैनी 'कबीर कोहिनूर' से सम्मानित होंगे
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल
उदयपुर / दौसा। संत श्री कबीर साहेब के 506 वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष मे कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 का आयोजन डा भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय हाल जनपथ रोड नई दिल्ली मे आयोजित होगा, इसका आयोजन कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के भारत भूषण महंत डा. नानक दास के नेतृत्व मे 27 फरवरी 2024 को किया जायेगा! इस कार्यक्रम के देश - विदेश के विभिन्न छेत्रो के विशिष्ट चयनित 100 महानुभावों को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा! इस सम्मान समारोह मे दौसा जिले के बाँदीकुई शहर के पंडितपुरा गांव के युवा कवि सोनू सैनी को राष्ट्र हित मे अन्य विशिष्ट सेवा के लिए ' कबीर कोहिनूर सम्मान 2024' से सम्मानित किया जायेगा! कवि सोनू ने इस सम्मान के लिए अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस तरह के सम्मान समारोह एक नई ऊर्जा का संचार करते है जिस से दोगुने जोश से समाज सेवा करने का जूनून बढ़ता है इस दौरान राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा के अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार, और शिव शक्ति सेवा संस्थान के संस्थापक संदीप छीपा ने और बाकी सदस्यों ने उन्हें फ़ोन करके बधाई दी!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें