दौसा में गौ माता को गुलाल लगाकर मनाया गया धूलंडी महोत्सव, गौ सेवकों ने दिया संरक्षण का संदेश!

दौसा में गौ माता को गुलाल लगाकर मनाया गया धूलंडी महोत्सव, गौ सेवकों ने दिया संरक्षण का संदेश!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):-दौसा- धूलंडी महोत्सव के पावन अवसर पर दौसा में गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को गुलाल लगाकर पर्व की शुरुआत की और इसके बाद धूमधाम से गुलाल महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवकों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण और सेवा का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना हमारा कर्तव्य है।
इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आगरा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में धूलंडी महोत्सव मनाया। वहीं राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने बरेली जिले में, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा ने लखनऊ कार्यालय में, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा ने देहरादून कार्यालय में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा ने जयपुर कार्यालय में तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू ने हिमाचल प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से धूलंडी महोत्सव मनाया।
इसके अलावा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा ने अलवर जिले के राजगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से धूलंडी महोत्सव पर्व मनाते हुए गौ माता को गुलाल अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।
गौ सेवकों का कहना है कि गौ माता को गुलाल लगाकर धूलंडी महोत्सव मनाने वाले लोग बहुत कम हैं। जो व्यक्ति गौ वंश से सच्चा प्रेम करता है वही गौ माता की महिमा और महत्व को समझता है। इस अवसर पर गौ संरक्षण और सेवा का संदेश भी समाज तक पहुंचाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी