आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित*

*आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित*

सलूम्बर,5 मार्च।आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष डगार में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का प्रशिक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डगार में रखा गया ।

प्रशिक्षण में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी को 13 प्रकार के विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन देकर प्रशिक्षण दिया गया,जिनमें घरेलू उपचार, वनौषधियों की जानकारी, आहार विहार , बीपी चेक करना, शुगर टेस्ट करना, तापमान देखना,प्रथमोपचार , आदर्श दिनचर्या , ऋतुचर्या, तंबाकू मुक्त जीवन , पर्यावरण प्रशिक्षण, वरिष्ठ नागरिकों किशोरी बालिकाओं के साथ गर्भिणी महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी गई। 

इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग से डॉ जितेंद्र जोशी, हीरालाल सुथार,आयुष मित्र उषा जैन, शिक्षा विभाग से पाईईओ भुपेंद्र चौबीसा , इंदरलाल पांचाल , दलजी पटेल सहित स्टाफ ने पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

--0--

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी