प्लास्टिक और पॉलिथीन से बीमार हो रही गौमाता, प्लास्टिक मुक्त भारत की उठी मांग।

प्लास्टिक और पॉलिथीन से बीमार हो रही गौमाता, प्लास्टिक मुक्त भारत की उठी मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश- क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग के कारण गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सड़कों और कूड़ेदानों में फेंकी जा रही पॉलिथीन में भोजन की तलाश करती गायें अनजाने में प्लास्टिक निगल लेती हैं, जिससे वे कुपोषण सहित कई गंभीर बीमारियों की शिकार हो रही हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार कई मामलों में गायों के पेट का ऑपरेशन करने पर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और प्लास्टिक निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं।
इस गंभीर विषय को लेकर क्षेत्र के गौ सेवक वैभव केसरवानी (डभौरा) ने शासन-प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो गौवंश के अस्तित्व पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, नियमित सफाई अभियान चलाए जाएं और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किए जाएं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे कचरा खुले में न फेंकें और कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें, ताकि गौवंश को इस संकट से बचाया जा सके।
इस मुद्दे को लेकर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में कठोर कदम उठाना समय की मांग है।
संगठन का कहना है कि गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए प्रेरित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी