जयपुर जिला प्रशासन को हस्त गत माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन
जयपुर जिला प्रशासन को हस्त गत माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन
— कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर ! 05,मार्च, 2026 माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी अब जिला प्रशासन जयपुर के अधीन हो गया है। न्यायालय सिविल जज एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फागी (जयपुर) द्वारा गत 04,फरवरी को पारित आदेश की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा मंदिर तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। मंदिर का संचालन प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी द्वारा किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ श्री अशीष कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा करेंगे। समिति में तहसीलदार माधोराजपुरा तथा देवस्थान विभाग के निरीक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर श्री खेड़ा हनुमान जी तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी को अधिकृत किया गया था। इसी क्रम में जिला कलक्टर द्वारा प्रबंधन एवं संचालन समिति का गठन किया गया।
समिति के अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा द्वारा गत 16,फरवरी को मंदिर का प्रबंधन एवं परिसंपत्तियां प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी के नियंत्रण में लेते हुए मंदिर के संचालन की व्यवस्था संभाल ली गई है। वर्तमान में मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना प्रारम्भ कर दी गई है तथा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें