गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की फिरोजाबाद टीम मैदान में।

गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की फिरोजाबाद टीम मैदान में।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):- फिरोजाबाद- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के नेतृत्व में देशभर के कार्यकर्ता चौबीसों घंटे गौ माता और सनातन धर्म की सेवा व रक्षा में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में ०3 मार्च को जनपद फिरोजाबाद के ग्राम तोतलपुर में एक नंदी महाराज घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उनकी सहायता के लिए प्रयास शुरू किए। बताया गया कि पहले से ही उनका उपचार आनंद सर द्वारा कराया जा चुका था।
इसके बाद डिप्टी सीईओ आनंद तथा बीडीओ नवीन के सहयोग से नगर निगम की कैटल कैचर टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घायल नंदी महाराज को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाने की व्यवस्था की, जिससे उनका आगे उपचार और देखभाल संभव हो सके।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ माता से जुड़े मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों का उन्हें लगातार सहयोग मिल रहा है, जिससे घायल व बेसहारा गौवंश को समय पर सहायता मिल पाती है। उन्होंने गौ सेवा में सहयोग के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए उनका अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी