मालासेरी डूँगरी में रंगों का भव्य फागोत्सव, श्रद्धालु भक्ति में सराबोर

मालासेरी डूँगरी में रंगों का भव्य फागोत्सव, श्रद्धालु भक्ति में सराबोर
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

आसीन्द-भगवान श्री देवनारायण जी की पावन जन्मस्थली मालासेरी डूँगरी में होली व धुलेंडी के अवसर पर रंगों का भव्य फागोत्सव और महाप्रतापी राजा हरिराम जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।
भजन संध्या में भजन गायिका माया गुर्जरी, भजन गायक रघुनाथ गुर्जर, प्रभु मंदारिया ने प्रस्तुति दी! 
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई। इसके बाद साडूमाता मातृशक्ति ने पारम्परिक हरजस गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 
ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने गुलाल अर्पित कर भगवान देवनारायण जी का आशीर्वाद लिया और राजस्थानी पारम्परिक वेशभूषा में गैर नृत्य कर उत्सव का आनन्द लिया।
बगड़ावत कुल के मांडे राव जी के प्रथम राजकुमार श्री हरिराम जी की जयँती पर उनके शौर्य, त्याग और लोककल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।
मन्दिर के पुजारी देवकरण पोसवाल ने बताया कि भक्तों के सहयोग से आयोजन सफल रहा। इस अवसर पर महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में रंगों की उमंग और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी