हिंदू नववर्ष को भव्य बनाने हेतु समाजोत्सव समिति की बैठक आयोजित, रामेश्वर धाकड़ बने ग्रामीण संयोजक

हिंदू नववर्ष को भव्य बनाने हेतु समाजोत्सव समिति की बैठक आयोजित, रामेश्वर धाकड़ बने ग्रामीण संयोजक
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा कोठार मोहल्ला आगामी 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए आज आदर्श विद्या मंदिर, कोठार मोहल्ला में हिंदू नव वर्ष समाजोत्सव समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता द्वारका प्रसाद पारीक द्वारा की गई। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से रामेश्वर धाकड़ को ग्रामीण संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान कार्यक्रम संयोजक हनुमान धाकड़ और कोषाध्यक्ष जयकिशन घुसर ने भी अपने विचार रखे। समिति ने नव वर्ष के उत्सव को जन-जन तक पहुँचाने और इसे गरिमामय बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इस बार इसे पूरे उत्साह व एकता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी