जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी:मलबे में 19 लोग दबे, 8 की हालत गंभीर, मस्जिद के अंदर 1000 लोग मौजूद थे
जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी:मलबे में 19 लोग दबे, 8 की हालत गंभीर, मस्जिद के अंदर 1000 लोग मौजूद थे
जयपुर
जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से 19 लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय मस्जिद में करीब 1000 लोग मौजूद थे।
हादसा भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के फिरदौस मस्जिद में दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (3), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) व 5 अन्य लोग शामिल हैं।
पानीपेंच निवासी घायल कन्या (18) ने बताया- मैं मस्जिद के बाहर बैठी थी। अंदर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। हादसे में मेरी पीठ और कमर में चोट आई है।
घायल इकबाल बोले- चप्पल पहनते समय दीवार ऊपर गिरी
मोहम्मद इकबाल ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और फिरदौस मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। उन्होंने कहा कि नमाज के बाद जब वह चप्पल पहन रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। इकबाल ने बताया कि उन्हें पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से SMS अस्पताल लाया गया। हादसे में जांघ के पास फ्रैक्चर हुआ है। उनका परिवार भी जयपुर में ही रहता है।
3 साल के ईशान के सिर में लगी चोट
3 साल के बच्चे की मां ने बताया- मैं अपने बच्चों के साथ मांगने के लिए फिरदौस मस्जिद में गई थीं। मेरा तीन साल का बेटा अपनी बहन के साथ वहीं पर खेल रहा था। जब दीवार गिरी तो ईशान के सिर में चोट लग गई
पत्नी बोली- मेरे पति की कमर टूट गई है
घायल अब्दुल समद की पत्नी जुबैदा ने बताया- मेरे पति की कमर में फ्रैक्चर हो गया है। वो सिलाई का काम करते हैं। परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। परिवार में एक छोटी बच्ची है
SMS अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट बोले- तीन लोग ICU में भर्ती हैं
जगदीश मोदी ने कहा- 11 लोगों एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 3 लोग ICU में भर्ती है। 8 घायलों को मास कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें