बीमार कुत्ते की सेवा कर मानवता का परिचय दिया – *गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी*

बीमार कुत्ते की सेवा कर मानवता का परिचय दिया – *गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
 
(माचाड़ीअलवर):-बसवा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन जहां एक ओर गौ माताओं की सेवा और रक्षा के लिए पूरे भारत में निरंतर कार्य कर रहा है, वहीं संगठन के कार्यकर्ता अन्य मूक पशुओं की सेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी को एक कुत्ते के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बीमार कुत्ते की स्थिति को देखते हुए सबसे पहले उसका प्राथमिक उपचार कराया।
स्थिति गंभीर होने के कारण कुत्ते को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया, ताकि उसका समुचित उपचार हो सके और उसकी जान बचाई जा सके।
इस मौके पर मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि मूक पशुओं की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चाहे गौ माता हो या कोई अन्य पशु, उनकी रक्षा और उपचार कराना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।
स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवाभावी लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो निस्वार्थ भाव से मूक पशुओं की सेवा कर रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी