एनएच-48 पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 15 रेहड़ियां जब्त
एनएच-48 पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 15 रेहड़ियां जब्त
कोटपूतली।शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को एनएच-48 पर विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मैन चौराहे से लेकर पूतली कट तक हाईवे के दोनों ओर आम रास्ते पर किए गए स्थाई एवं अस्थाई
अतिक्रमणों को हटाया गया।
अभियान अधिशाषी अधिकारी (सविच) अभिषेक सैनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान मार्ग में बाधा बन रही करीब 15 अस्थाई चलती-फिरती रेहड़ियों को जब्त किया गया। नगर परिषद प्रशासन द्वारा जब्त की गई रेहड़ियों पर कुल 4600 रुपये का चालान काटने की प्रक्रिया की जा रही है।इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार, सहायक अग्निशमन अधिकारी सत्यनारायण वर्मा, सफाई निरीक्षक सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
नगर परिषद प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें