केंद्र की OBC सूची में 'दसनाम गोस्वामी' नाम जोड़ने की उठी मांग, PMO में शिकायत दर्ज
केंद्र की OBC सूची में 'दसनाम गोस्वामी' नाम जोड़ने की उठी मांग, PMO में शिकायत दर्ज
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/बीलिया-राजस्थान के दसनाम गोस्वामी समाज ने केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में जाति के नाम को लेकर आ रही विसंगति को दूर करने की मुहिम तेज कर दी है। क्षेत्र के बीलिया निवासी लक्ष्मण लाल गोस्वामी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
क्या है मुख्य समस्या?
वर्तमान में राजस्थान राज्य की OBC सूची में 'दसनाम गोस्वामी' नाम दर्ज है, लेकिन केंद्र सरकार की सूची में इस समाज को केवल 'गिरि, गोसाई, गुसाई' जैसे अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। समाज के लोगों का कहना है कि:
दसनाम गोस्वामी समाज के अंतर्गत कुल 10 उपनाम आते हैं।
नामों में भिन्नता होने के कारण युवाओं को केंद्रीय नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
राज्य और केंद्र, दोनों सूचियों में एक समान नाम 'दसनाम गोस्वामी' होने से यह विसंगति हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
PMO ने संज्ञान लेकर विभाग को सौंपा मामला
लक्ष्मण लाल गोस्वामी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत (पंजीकरण संख्या: PMOPG/E/2026/0037493) पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लिया है। इस मामले को आगामी कार्यवाही के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (National Commission for Backward Classes) को भेज दिया गया है।
वर्तमान में यह शिकायत उप सचिव श्री विनेश पचनंदा के अधीन प्रक्रियाधीन (Under Process) है। समाज को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस जायज मांग पर विचार कर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी, ताकि हजारों परिवारों को इसका लाभ मिल सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें