शाहपुरा के नरेश पाल धाभाई ने बढ़ाया भीलवाड़ा का मान, FIVB कोचेस कोर्स लेवल-1 किया पूर्णयह उपलब्धि हासिल करने वाले भीलवाड़ा जिले के प्रथम व्यक्ति बने

शाहपुरा के नरेश पाल धाभाई ने बढ़ाया भीलवाड़ा का मान, FIVB कोचेस कोर्स लेवल-1 किया पूर्ण
यह उपलब्धि हासिल करने वाले भीलवाड़ा जिले के प्रथम व्यक्ति बने

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा निवासी राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं NIS कोच नरेश पाल धाभाई, जो वर्तमान में राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का FIVB Coaches Course Level-1 सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतिष्ठित कोर्स को पूरा करने वाले वे भीलवाड़ा जिले के प्रथम व्यक्ति बन गए हैं।
यह कोर्स भारतीय वॉलीबॉल संघ तथा राजस्थान वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 5 मार्च 2026 तक जयपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा FIVB इंस्ट्रक्टर श्री जी. ई. श्रीधरन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को वॉलीबॉल कोचिंग की आधुनिक तकनीकों और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।
कोर्स के समापन पर यूथ हॉस्टल, जयपुर के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा तथा राजस्थान वॉलीबॉल संघ की सचिव डॉ. अंजू जाखड़ ने सर्टिफिकेट प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर नरेश पाल धाभाई को सम्मानित किया।
इस उपलब्धि पर जिले के खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने धाभाई को बधाई दी। बधाई देने वालों में यंग स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक एवं भारतीय वॉलीबॉल संघ के पूर्व सचिव अनिल चौधरी, स्वस्तिक भीलवाड़ा के राधेश्याम बहेडिया, अनिल बूलिया, ओथम इन्वेस्टमेंट के संजय डांगी, सुशील डांगी, अध्यक्ष रामप्रसाद कुमार, सचिव राजेंद्र सिंह धाभाई, उपाध्यक्ष अजय महता, कोषाध्यक्ष विनय डांगी, महाव्रत गौतम सिंह, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव शिवराम खटीक, कोषाध्यक्ष रमेश खोईवाल, अनिल दत्त पुंडरीक, प्रधानाचार्य अनिल बघेरवाल, ईश्वर लाल मीणा, बोदू राम गर्ग, एडवोकेट अनिल शर्मा, दुर्गा लाल राजौरा, पुष्पेंद्र सिंह, नारायण सिंह पड़ियार सहित क्लब परिवार के सभी सदस्यगण एवं खिलाड़ी शामिल रहे।
धाभाई की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं और खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है तथा क्षेत्र में वॉलीबॉल खेल को आगे बढ़ाने में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी