जूनसिया गांव में शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण
जूनसिया गांव में शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण
विकास कार्यों और शहीदों की वीरता पर जोर,
बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश
जयपुर. संवाददाता जयपाल सिंह सिंगोद
जयपुर. किशनगढ़ रेनवाल तहसील के ग्राम जूनसिया स्थित शहीद स्मारक परिसर में बुधवार को शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वीरता, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बन चुका है। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि शहीद किसी जाति या परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जन्म लेता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शहीद महेंद्र सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर ग्रामीण लोकसभा सांसद प्रतिनिधि राजकुमार देवायूष सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शहीद महेंद्र सिंह का बलिदान यह गांव कभी नहीं भूल पाएगा। समारोह में जयपुर ग्रामीण लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शहीदों के बलिदान से सीख लेकर देश का नाम रोशन करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद महेंद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण किया इस मौके पर खंडेला विधायक सुभाष मील, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु सिंह राजवी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव, कांग्रेस नेता राजेश ककरालिया ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जयपुर कर्नल जयदेव सिंह राठौड़।जयरामपुरी धाम के महंत हीरापुरी जी महाराज, बढ़ पिपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज, पलसाना आश्रम महंत मनोहरशरण, केदारनाथ धाम से डमरूवाले बाबा, नोपूरा आश्रम से बंम महाराज, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना। पिता विजय सिंह, बहन रक्षा कंवर, माता प्रकाश कंवर, धर्मपत्नी उषा कंवर किशनगढ़ रेनवाल प्रधान संतोष वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह खंगारोत, ईटावा सरपंच बजरंग लाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, रलावता सरपंच गोधाराम जाखड़, पूर्व कृषि उपज मंडी चौमू के अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, लालासर सरपंच छोटूराम कुमावत, शिक्षाविद दौलत सिंह खंगारोत, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सुरपुरा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीशनारायण गोरा, जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, युवा नेता सुरेंद्र महला, हरसोली सरपंच रामकिशन कुमावत, बधाल सरपंच विजय सामोता, शिक्षाविद प्रेम सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य जगदीश ददरवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामअवतार भारद्वाज, रणवीर सिंह बधाल, गोवर्धन सिंह, नवरंग सिंह, गिरधारी सिंह, दिनेश मीणा, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र जैन, हिमांशु शर्मा, किशन सिंह पप्पू, बुरडक कैलाश यादव, समाजसेवी भंवरलाल कुमावत, भगवान सहाय, व्यापारी सुनील लोडका, सावरमल फड़या ईटावा उप सरपंच गणपत सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया।

