पीपाड़ सिटी: माली सैनी छात्रावास में गूंजेंगे नानी बाई रो मायरो के प्रसंग, तैयारियां जोरों पर

 पीपाड़ सिटी: माली सैनी छात्रावास में गूंजेंगे नानी बाई रो मायरो के प्रसंग, तैयारियां जोरों पर



​20 से 24 दिसंबर तक होगा आयोजन, भामाशाहों का भी होगा भव्य सम्मान समारोह


​पीपाड़ सिटी। शहर के माली सैनी शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आगामी 20 दिसंबर से भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आगाज होने जा रहा है। माली सैनी छात्रावास परिसर में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में 'नानी बाई रो मायरो' कथा एवं 'भामाशाह सम्मान समारोह' को लेकर समाजबंधुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


​संत मनोहरदास महाराज करेंगे कथा वाचन


छात्रावास अध्यक्ष सुरेंद्र टाक ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में सूरसागर जोधपुर के प्रख्यात रामस्नेही संत मनोहरदास महाराज अपने मुखारविंद से 'नानी बाई रो मायरो' का वाचन करेंगे। कथा के दौरान भक्त नरसी मेहता के जीवन और भगवान श्री कृष्ण की भक्तवत्सलता के विभिन्न प्रसंगों को संगीतबद्ध रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।


​भामाशाहों का होगा बहुमान


धार्मिक आयोजन के साथ-साथ संस्थान द्वारा छात्रावास के विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं इसके सुचारू संचालन में आर्थिक व नैतिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का मंच पर भव्य सम्मान किया जाएगा।


​तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप


कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टोलियां जुटी हुई हैं। छात्रावास परिसर में विशाल पांडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल,लाइटिंग और आगंतुकों के लिए अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से समस्त समाजबंधुओं और धर्मप्रेमी जनता को इस कार्यक्रम में सपरिवार पधारने का आह्वान किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी