मारू स्कूल में भामाशाह पुरुषोत्तम सुरोलिया ने आरो व वाटर कूलर भेंट किया विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह पुरुषोत्तम सुरोलिया का सम्मान

 मारू स्कूल में भामाशाह  पुरुषोत्तम सुरोलिया ने आरो व वाटर कूलर भेंट किया 


विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह पुरुषोत्तम सुरोलिया  का सम्मान 



पीएम श्री राधाकृष्णन मारू राज के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर रोड सीकर में आज स्वर्गीय श्रीमती माया देवी धर्मपत्नी पुरुषोत्तम सुरोलिया व उनके सुपुत्र देवकीनंदन सिरोलिया व शांतनु कुमार सिरोलिया ने बालिकाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पानी पीने के लिए एक वाटर कूलर व आरो मशीन लगभग ₹60000 की लागत से भामाशाह की भूमिका निभाते हुए निशुल्क भेंट किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे समारोह पूर्वक किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह शेखावत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर, अतिथि के रूप में ओमेंद्र सिंह खीचड़ सेवानिवृत्ति शिक्षाविद,राजेंद्र दुबे प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोकुलपुरा, बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, भामाशाह प्रेरक हरिओम लाटा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला एवं धूप दीप कर किया गया। अतिथियों का स्वागत दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य पीएम श्री राधा कृष्ण मारू स्कूल सीकर , उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा,शान्ता गोड़, मोहम्मद जाहिद, सुभाष चंद्र 

व स्टाफ सदस्यों ने किया। विद्यालय की ओर से भामाशाह परिवार का भूरि भूरि प्रशंसा समस्त अतिथियों एवं विद्यालय परिवार सदस्यों द्वारा  करते हुए साफा, शाल, प्रतीक चिन्ह ,माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

सुरेंद्र सिंह शेखावत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आरो व वाटर कूलर मशीन का अवलोकन किया और इस कार्य के लिए शांतनु कुमार देवकीनंदन सुरोलिया, पुरुषोत्तम सुरोलिया भामाशाह व प्रेरक प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित हरिओम लाटा को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ओमेंद्र सिंह खीचड़ ने कहा कि पैसा बहुत से लोगों के पास है लेकिन समाज हित में बहुत कम लोग खर्च करते हैं श्री पुरुषोत्तम सुरोलिया व उनके परिवार सदस्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है जिन्होंने बालिकाओं के लिए जल व्यवस्था का शानदार सहयोग प्रदान किया है। श्री खीचड़ ने अपनी ओर से पांचवी आठवीं दसवीं बारहवीं बोर्ड में प्रथम स्थान आने वाले बालिकाओं को प्रोत्साहन के रूप में नगद राशि देने की घोषणा की।

राजेंद्र दुबे प्रधानाचार्य ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि भामाशाह के रूप में पुरुषोत्तम सुरोलिया ने बहुत ही एक काम किया है। इनको ईश्वर दीर्घायु रखें और ऐसे ही समाज इसमें वर्ष पर्यंत सहयोग प्रदान करते रहे। 

दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य पीएम श्री राधा कृष्ण मारू स्कूल सीकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भामाशाह की भूमिका पर शानदार प्रकाश डाला। कहां की महाराणा प्रताप के समय से भामाशाह के शब्द की उत्पत्ति हुई और आज भी पुरुषोत्तम सुरोलिया जैसे भामाशाह ने इस बात को जीवन से करते हुए समाज के लिए आगे जाकर विद्यालय को बहुत ही शानदार वाटर कूलर , आरो मशीनकी सुविधा भेंट की है। कार्यक्रम के अंत में वाटर कूलर आरो मशीन के कक्ष का फीता काटकर  भामाशाह परिवार व अतिथियों ने यह है सुविधा भेट की ।इस अवसर पर विद्यालय के , छात्राएं , विद्यालय के समस्त ऊर्जावान स्टाफ सदस्य, उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन बसंत कुमार लाटा भामाशाह है प्रेरक एवं सीओ स्काउट राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर ने किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी