पाटन में पहली बार आम आदमी पार्टी के बैनर तले निकली तिरंगा यात्रा
पाटन में पहली बार आम आदमी पार्टी के बैनर तले निकली तिरंगा यात्रा
पाटन।(के के धांधेला):-आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र मांडिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इससे पहले नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा वर्चस्व नहीं था। महेंद्र मांडिया को आम आदमी पार्टी ने मार्च महीने में प्रदेश स्तर पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी, उसके बाद से ही मांडिया ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाया तथा पाटन में पहली बार बहुत बड़ी तिरंगा रैली निकालकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी खुली चेतावनी भी दे दी है। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा निशान लेकर मनुहार होटल से पाटन कस्बे के तिराया होते हुए कोटपुतली बाईपास से यात्रा निकाली। यात्रा में बाइक रैली एवं वाहन रैली भी साथ थी, लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली को देखकर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ दमखम दिखाएगी। प्रदेश महासचिव महेंद्र मांडिया ने तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में आप लोग इसी तरह मजबूती के साथ खड़े रहे तो दावे के साथ आम आदमी पार्टी सरकार भी बनाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें