राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई*

 *राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई*


-- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। राजस्थान के यशस्वी, कर्मठ एवं जनसेवक मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर राजकीय सम्मानित समाजसेवी श्री जिनेश कुमार जैन ने एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र कौशिक, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महा सचिव रहे एवं वाइस प्रेसिडेट , राजस्थान पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन, जयपुर ने मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री जैन ने कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर कठिन परिश्रम, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर राज्य की सत्ता के सर्वोच्च पद तक पहुँचना मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य इच्छाशक्ति एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि मुख्यमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके यशस्वी नेतृत्व में राजस्थान निरंतर प्रगति, समृद्धि और सम्मान के पथ पर अग्रसर रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी