माधव राज सिंह ने लाठी से आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन किया

 स्काउटस ने विभिन्न प्रकार के पायनियरिंग व शिविर क़ला के प्रोजेक्ट बनाए 


माधव राज सिंह ने लाठी से आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन किया



         राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर चल रहे जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट अभिशंषा शिविर में पायोनियरिंग का अभ्यास करते हुए ट्रेसल, एच आकार का का पोर्टेबल फ्लैग पोल, ट्राईपोल ,मल्टीपरपज गैजेट्स, मंकी ब्रिज ,कमांडो ब्रिज सहित अनेक प्रोजेक्ट बनाए गए, शिविर कला के तहत विभिन्न प्रकार के जंगल में रात्रि विश्राम के लिए काम आने वाले शेल्टर भी बनाए गए, ध्वजावततरण, सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ शिविर का समापन किया गया , इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र टैगोर पब्लिक स्कूल किसान कॉलोनी सीकर के स्काउट माधव राज सिंह पुत्र प्रवीण सिंह द्वारा लाठी चलाने से विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन

आत्मरक्षा का अन्य स्काउट को भी अभ्यास करवाया गया इस अवसर पर अनेक विषय की भी परीक्षा दी,शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा से 2,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहोट बड़ी से 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलारा से 5,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी राडान से 2,टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीकर से 9, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नालोट से 4, नारायण ओपन ग्रुप श्रीमाधोपुर से 1,स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा , अजीतगढ़, लक्ष्मणगढ़,धोद,सीकर के  स्काउट व स्टाफ सदस्य के रूप में शिविर संचालक बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट, पवन कुमार शर्मा सचिव पलसाना, सुरेंद्र लांबा,लखन बावरिया  सहयोग प्रदान किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी