भोजपुरी,छत्तीसगढी,राजस्थानी में काव्य रचनायें प्रस्तुत
भोजपुरी,छत्तीसगढी,राजस्थानी में काव्य रचनायें प्रस्तुत
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उदयपुर ईकाई और राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के तत्वाधान में साहित्य अकादमी परिसर में भारतीय भाषा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग भाषाओं के कवियों ने रचना पाठ किया।
आरंभ में स्वाति शकुंत ने संस्कृत में सरस्वती वंदना की, स्वागत उद्बोधन प्रांत मीडिया प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य ने किया। बृजेश मिश्रा ने परिषद गीत प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में कुल 21 कवि और कवयित्रियों ने , विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ किया। इसमें अर्चना चावला ,सिंधी, शकुंतला पालीवाल,राजस्थानी, आरती चित्तौड़ा ,मालवी, संगीता गुजराती ,राजस्थानी, डा बनवारी लाल पारीक , संस्कृत- राजस्थानी, विजय मारु ,हिंदी , ललित पारख ,गुजराती-हिंदी, लौकेश चौबीसा ,राजस्थानी , डा नम्रता जैन ,राजस्थानी, डा.कुंजन आचार्य, हिंदी, डा निर्मला शर्मा,राजस्थानी, श्याम मठपाल, कुमाऊंनी, आशीष सिसोदिया,राजस्थानी, प्रकाश तातेड़ राजस्थानी, गणेश राही ,राजस्थानी, संजय गुप्ता देवेश बृज, आशा पांडे ओझा ने , भोजपुरी,छत्तीसगढी,राजस्थानी में अपनी काव्य रचनायें प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संयोजक डा आशीष सिसोदिया ने की। विशिष्ट अतिथि डा कैलाश जोशी एवं श्याममठपाल, मुख्य अतिथि डा बनवारी लाल पारीक थे । संचालन विजय मारु ने किया।
