गोरेला गांव में नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन

 गोरेला गांव में नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। समीपववर्ती गोरेला गांव में उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित होने वाले नाले को लेकर मंगलवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के आतिथ्य में भूमि पूजन हुआ। विधायक श्री मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधिवत् पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। युडीए अभियंता निर्मल सुथार ने बताया कि गोरेला गांव के मुख्य मार्ग पर 97.53 लाख रूपए की लागत से लगभग 900 मीटर लम्बाई का नाला बनाया जा रहा है।  इससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी