सभी दानों में कन्यादान सर्वश्रेष्ठ : भगवदाचार्य राकेश मिश्रा

 कमल शर्मा, दौसा 

सभी दानों में कन्यादान सर्वश्रेष्ठ : भगवदाचार्य राकेश मिश्रा


दौसा। आनंद कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आज छठे दिन डॉक्टर द्वारिका प्रसाद शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत का पूजन किया गया। भगवदाचार्य राकेश मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध,जरासंध युद्ध और श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का जीवंत वर्णन किया। श्रोता वृत्तांत सुन भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। आचार्य राकेश मिश्रा ने रूक्मणी विवाह के वृत्तान्त के माध्यम से कन्यादान का महत्व बताया। उन्होंने कहा सभी दानों में कन्यादान सर्वश्रेष्ठ होता है। यदि हमें जानकारी है किसी कन्या का विवाह हो रहा हो, समारोह का चाहे हमारे निमंत्रण आए या नहीं आए  हमें कन्यादान अवश्य करना चाहिए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी