*15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा* अपनी प्रतिभा को विकसित करें युवा- भांबू बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से नहीं है पीछे - कुल्हरी

 *कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक झुंझुनू*

जिला स्तरीय युवा महोत्सव समारोह पूर्वक संपन्न 

 *15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा*

अपनी प्रतिभा को विकसित करें युवा- भांबू

बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से नहीं है पीछे - कुल्हरी


झुंझुनू, 13 दिसंबर, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा सत्र 2025- 26 राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु राजस्थान युवा महोत्सव 2025 का आयोजन स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू पर जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हारी, विधायक झुंझुनू राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।   जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक राजेश मील ने बताया कि इस युवा महोत्सव में राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकृत 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं  ने लोक नृत्य सामूहिक, लोक गायन सामूहिक, एकल नृत्य राजस्थानी, एकल गायन राजस्थानी, भाषण, कविता लेखन, चित्रकला, कहानी लेखन, प्रदर्शनी, विज्ञान मेला,

लुप्त एवं दुर्लभ कला -, मांडना,कठपुतली, भित्ति चित्र, खड़ताल, मोर चंग, भपग, (हस्तकला, वस्त्र कला, कृषि उत्पादन तथा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक  जिसमें स्वस्थ जीवन शैली युवाओं के लिए, नशा मुक्त युवा, आत्मनिर्भर भारत, युवा कौशल, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सामूहिक लोक नृत्य सामूहिक में सूरजगढ़ की मोनिका कुमावत एंड पार्टी प्रथम स्थान रही सामूहिक लोक गायन में पिलानी की ममता एंड पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 एकल गायन में अलसीसर की रिद्धि, एकल नृत्य में रौनक झुंझुनू, भपग में लक्ष्मण सिंह पिलानी, मोरचंग प्रतियोगिता में बुहाना की मोनिका, कविता लेखन में मंडावा की ज्योति, मांडना प्रतियोगिता में मंडावा की कंचन, हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिता में झुंझुनू की गाजिया, कहानी लेखन में पिलानी के संदीप का, चित्रकला में सूरजगढ़ के मनोज कुमार, प्रदर्शनी विज्ञान मेला में सूरजगढ़ की पूजा सैनी एंड टीम, कठपुतली में मंडावा के शंकर लाल, टेक्सटाइल्स प्रतियोगिता में प्रत्यांशा ,भाषण प्रतियोगिता में नवलगढ़ के भारतेंदु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1000 का नगद पुरस्कार एवं कला रत्न पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि  प्रथम स्थान विजेताओं को संभाग स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा तथा उन्हें अपने प्रतिभा को विकसित कर निखारने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन जिला स्तर से दिया जाएगा।

 इस अवसर पर  उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा विकसित कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ना है,उन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस दौरान जिला  जिला प्रमुख एवं भाजपा नेत्री हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि बेटी है किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। बेटियां भी प्रत्येक प्रतियोगिताओं में अपना विशिष्ट स्थान प्राप्त करते हुए देश और समाज की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भारत विकसित भारत, समृद्ध भारत है और यहां युवाओं को मंच प्रदान  करने हेतु युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं ताकि राज्य सरकार के माध्यम से युवाओं को उचित मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का सौभाग्य प्राप्त हो सके। इस अवसर पर , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह जाखड़,सहायक निदेशक अशोक कुमार जांगिड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश महला, एसीबीईओ  संजय झाझरिया, सुनीता यादव, डॉ. राजबाला ढाका, सी. ओ. स्काउट  महेश कालावत, सी. ओ. गाइड प्रियंका कुमारी, रणवीर सिंह, राकेश ढाका, संजय सोमरा,रामावतार सैनी, नरेंद्र जांगिड़,शीशराम ,राजेश रणवा सहित सैकड़ो की संख्या में स्काउट गाइड्स महाविद्यालय छात्र-छात्राओं एनएसएस एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट सचिव धर्मपाल सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

🌹 राजेश मील 

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक झुंझुनू

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी