खेल का लें संकल्प स्वस्थ जीवन का यही विकल्प

 कमल शर्मा, दौसा 

खेल का लें संकल्प 

स्वस्थ जीवन का यही विकल्प




दौसा ! सरस्वती कॉलेज ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग दौसा में आज खेल सप्ताह का  प्रारंभ हुआ। संस्था निदेशक डॉ. रतन तिवारी व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निकिता त्रिवेदी ने फीता काटकर स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ.निकिता त्रिवेदी ने बताया कि शारीरिक,मानसिक व सामाजिक विकास के लिए खेल बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये शरीर को स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं और टीम वर्क, अनुशासन व नेतृत्व जैसे जीवन-कौशल सिखाते हैं, जिससे व्यक्ति का समग्र विकास होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है, साथ ही यह करियर का भी एक अच्छा माध्यम है। आज कबड्डी के उद्घाटन मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रियदर्शिनी सदन ने अंबेडकर सदन से जीत दर्ज की। आज राधाकृष्णन सदन,विवेकानंद सदन,महात्मा गांधी सदन,लाल बहादुरी शास्त्री सदन,कल्पना चावला सदन,रानी लक्ष्मी बाई आदि सदन विजय हुए। रविंद, भानु सैनी,अंकित शर्मा,प्रिया मीना, नितेश बैरवा,नीरू,मनीषा,मोहित शर्मा आदि छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रवक्ता दीनबंधु शर्मा,किरण त्रिवेदी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के लगभग चार सौ विद्यार्थी विभिन्न खेलो में भाग लेंगे। आज बनवारी लाल,राजकुमार,दीपक, रवि कुंद्रा, दिलीप बैरवा,गीता,तुलसी शर्मा,राजलक्ष्मी शर्मा,ललित शर्मा आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी