वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर महाकाल मंदिर में की गौ सेवा एवं आरती

 वात्सल्य सेवा समिति ने एकादशी पर महाकाल मंदिर में की गौ सेवा एवं आरती  


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी पर की जाने वाली गौ सेवा के तहत महाकाल मंदिर स्थित गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया।

प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा महाकाल मंदिर में आरती एवं उसके बाद में गौ सेवा की जाती है। गौ सेवा करना हम सभी का उत्तरदायित्व भी है।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, दिनेश भट्ट, निर्मल पंडित, प्रदीप श्रीमाली, नरेंद्र गोयल, पूनम घारु, रमेश जीनगर, महेश भावसार, जगदीप मंगल, ओम अग्रवाल, रमेश बंसल, प्रभास सुखवाल, सुरेश अग्रवाल, भरत शर्मा, सुशील कागजी, मणि बाई पटेल, मंजू मूंदडा, शालिनी अग्रवाल, रमेश तायलिया, घनश्याम मित्तल सहित विभिन्न समिति सदस्य उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी