नीमकाथाना के डॉक्टर तंवर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया

 *नीमकाथाना के डॉक्टर तंवर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया



*******

नीमकाथाना के डॉक्टर तंवर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर के आयोजन के अंतर्गत शिविर में 76 लोगों का हुआ ,(बी एम डी) टेस्ट ।

(बोन मिनरल डेंसिटी) का टेस्ट किए गए । जांच के दौरान 21 व्यक्तियों में ओस्टियोपोरोसिस तथा 45 व्यक्तियों में ऑस्टोपेनिया पाया गया । सभी लाभार्थियों को हड्डियों के स्वास्थ्य से संबंधित उचित खान-पान और जीवन शैली सुधार की जानकारी दी गई।

शिविर में महासचिव दिनेश गोयल , वित्त सचिव नितेश अग्रवाल ,जय सिंह भगोठ, डॉक्टर सचिन तंवर ,नंदकिशोर शर्मा चौथमल गर्ग ,नरेश जिंदल ,मनोज गुप्ता सीताराम टेलर ,डॉक्टर रविंद्र शर्मा सहित परिषद के काफी सदस्य और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद नीम का थाना के अध्यक्ष , डॉक्टर जी एस तंवर ने बताया कि बी एम डी टेस्ट हड्डियों के घनत्व को मापने का एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय की परीक्षण है। जिसके माध्यम से ऑस्टियोपोरोसिस की पहचान, फैक्चर के जोखिम का आकलन तथा हड्डियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाती है । उन्होंने लोगों को दूध एवं डेयरी उत्पाद , हरे पत्तेदार सब्जियां,नट्स,बीज प्रातः कालीन धूप सेवन नियमित व्यायाम करने तथा अधिक नमक के सेवन से बचने की सलाह दी गई। 

ऐसे शिविर मानव जीवन और स्वास्थ्य के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाते हैं साथ ही आमजन को सही समय पर जानकारी और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी मिल जाती हैं ।

रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान 

शिंभू सिंह

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी