कॉमर्स कॉलेज में विजय दिवस पर विचार गोष्ठी
कॉमर्स कॉलेज में विजय दिवस पर विचार गोष्ठी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व सब लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे में वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में विश्वविद्यालय के नेवी कैडेट्स और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज ही के दिन भारत ने एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। द्विवितीय विश्व युद्य के बाद यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी तादाद में पाकिस्तान की ९३००० सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्म सम्पर्ण किया। उन्होंने देश के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और अदम्य देशभक्ति को नमन करते हुए विद्यार्थियों को एकजुट, अनुशासित एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने यह भी बताया की कैसे १९७१ में प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अदम्य राजनैतिक साहस, निर्णय में दृढ़ता तथा विज़न में स्पष्टता का परिचय दे कर ही भारत को विजय दिलायी जबकि विश्व के अमेरिका सहित अधिकतर देश भारत के समर्थन में नहीं थे। भारत की तीनों सेनाओ में इतना जबरदस्त मेल जोल था की १३ दिनों में ही जंग समाप्त हो गई।
यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने तथा युवा पीढ़ी में देश के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा। कार्यक्रम का संचालन एनसीसीकैडेट सुश्री माही जैन ने किया।
