नीमकाथाना के निकटवर्ती गांव झीराना में ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति आक्रोश*

 *नीमकाथाना के निकटवर्ती गांव झीराना में ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति आक्रोश*


****

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम झीराना में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया और नीमकाथाना फीडर से ही हमारे गांव को जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की ।

और नीमकाथाना के एक्शन ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। 

ग्रामीणों का कहना था कि नीमकाथाना फीडर से बिजली आपूर्ति  बहाल करने की मांग की है। गांव वासियों ने शाहपुरा रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा ,जिसमें चेतावनी  दी गई की  मांग पूरी नहीं होने पर धरना दिया जाएगा। और इसके लिए विभाग जिम्मेवार होगा। ज्ञापन के अनुसार झीराना गांव की बिजली आपूर्ति पहले से नीमकाथाना फीडर से ही हो रही थी ।

31 दिसंबर 2024 को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर गणेश्वर फीडर से जोड़ने के खिलाफ आश्वासन लिया था, लेकिन गणेश्वर फीडर से जोड़ने के खिलाफ आश्वासन जो दिया गया था,वह नहीं किया गया। जिससे पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ज्ञापन में नम्र निवेदन यह किया गया कि हमें तत्काल प्रभाव से नीमकाथाना फीडर से ही जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि फीड र परिवर्तन गणेश्वर से होने से बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है। जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है ,बिजली विभाग ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मामले में स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल हो गया था ।

रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान 

शिंभू सिंह

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी