पर्यावरण सप्ताह के तहत आज पर्यावरण गीतों के बहार बहीं
पर्यावरण सप्ताह के तहत आज पर्यावरण गीतों के बहार बहीं
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड नेशनल ग्रीन कोर के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत दूसरे दिन पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर में स्काउट गाइड इको क्लब सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कपड़े के थेले बनाए
जोकि जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को निशुल्क वितरण किए जाएंगे।
उसके साथ-साथ आज
संगीत प्रशिक्षक मोहित शर्मा एवं घनश्याम सिंह कविया
के नेतृत्व में पर्यावरण पर गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें स्काउट गाइड सदस्यो ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी
कल विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पर्यावरण सप्ताह के लिए साइकिल रैली, उसके साथ-साथ क्विज प्रतियोगिता पर्यावरण पर कविता सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथी बालक बालिकाओं ने निबंध प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर की हिस्सा लिया
