सुभाष महरिया भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

 सुभाष महरिया भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल


पाटन।सीकर के पूर्व सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया जो अंदरूनी कलह के चलते हुए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे उसके बाद से ही उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। हालांकि कांग्रेस की टिकट पर उन्होंने पिछला लोकसभा का चुनाव लड़ा था मगर उसमें भी उनको करारी हार का सामना करना पड़ा। मेहरिया जब तक भाजपा में रहे जब तक खुलकर रहे,  कांग्रेस में जाने के बाद तो उन पर पूरी पांबदी ही लगा दी गई थी‌ इससे भी वे बड़े कुंठित हो गए थे।  खुलकर जीने की चाहत पर ही मेहरिया ने  भाजपा से पुनः नजदीकियां  बनाई और देखते ही देखते शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता फिर से ग्रहण कर ली। मेहरिया द्वारा पुनः घर वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मेहरिया के साथ पूर्व आईपीएस रामदेव खेरवा, पूर्व आईएएस पीआर मीणा, पूर्व आईपीएस जीएल मीणा, आई आर एस सी आर मीणा, डॉ नरसी किराड़, समाजसेवी नाथू लाल शर्मा नीमकाथाना, सहित दर्जनों गणमान्य लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

मेहरिया समर्थक भी भाजपा में होंगे शामिल----सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि सीकर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों से मेहरिया समर्थित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे, जिससे आठ  की आठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा फिर से मजबूत होगी। मेहरिया की याददाश्त  इतनी अच्छी है कि इस उम्र में भी उनके 80 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर व नाम याद है, तथा जो भी कार्यकर्ता उनको फोन करता है सबसे पहले उसका नाम लेकर उसकी कुशलक्षेम की जानकारी लेते हैं। सुभाष महरिया तीन बार भाजपा से सांसद रह चुके हैं परंतु 2013 के बाद उनके राजनीतिक कैरियर में एक तरफ से ग्रहण लगना शुरू हो गया। मेहरिया 2013 में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ा जहां हार का सामना करना पड़ा, 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा वंहा भी हार का सामना करना पड़ा, तथा 2019 में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा वहां भी उनकी करारी हार हुई।  लगातार तीनों चुनावों में हार का सामना करने के बाद से ही मेहरिया एवं उनके कार्यकर्ता तनाव में जी रहे थे।  शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने से सर्वाधिक खुशी अगर हुई है तो मेहरिया समर्थित कार्यकर्ताओं को हुई है एवं भाजपा को हुई है। मेहरिया के भाजपा में शामिल होने पर आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़े बदलाव की तस्वीर नजर आने लगी है। वहीं कांग्रेस पार्टी में दिन प्रतिदिन पायलट व गहलोत गुट कार्यकर्ता आपस में झगड़ा करने में लगे हैं जिससे पार्टी की छवि दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है, ऐसे में भाजपा संगठित होकर चुनाव लड़ेगी तो  आने वाली सरकार भी भाजपा बनाएगी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण के दौरान कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद रामचरण बोहरा, सतीश पूनिया, वासुदेव देवनानी, प्रेम सिंह बाजोर, फूल चंद गुर्जर, कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग